[ad_1]
राजधानी देहरादून में दरोगा और सिपाही ने तहसील के इंजीनियर के साथ अभद्रता कर उसके साथ मारपीट की। प्राप्त सूचना के मुताबिक इंजीनियर पर पुलिस के वाहनों की तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहसील के इंजीनियर को अपने साथ ले गई और मारपीट की। दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
पुलिस को दी तहरीर में तहसील के इंजीनियर अनुभव पोखरियाल ने बताया कि यहां तहसील के पीछे खड़े वाहनों के साथ किसी अज्ञात ने तोड़फोड़ की थी। इस मामले की जांच किए बिना ही चकराता थाने के दरोगा युद्धवीर सिंह और सिपाही धर्मवीर सिंह उन्हें थाने ले गए। वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई। साथ ही दोनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बताया गया कि मौके पर थाना प्रभारी भी मौजूद नहीं थे।
उधर,चकराता थाने के दरोगा युद्धवीर सिंह और सिपाही धर्मवीर सिंह ने भी पुलिस में तहसील के इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बताया कि तहसील के पीछे पुलिस, एसडीआरएफ और सैलानियों के वाहन खड़े होते हैं। आरोप है कि नेटवर्क इंजीनियर अनुभव पोखरियाल, तहसील कर्मी कार्तिकेय और होमगार्ड जसवीर ने वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। इसके लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि तहसील के नेटवर्क और सिपाही की ओर से तहरीर मिली थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
[ad_2]
Source link