फिर एक्शन में देहरादून डीएम, अचानक पहुंच गये ऋषिकेश सरकारी अस्पताल – News Hunts

फिर एक्शन में देहरादून डीएम, अचानक पहुंच गये ऋषिकेश सरकारी अस्पताल

[ad_1]

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पर छापेमारी की. इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने तीमारदारों से बात की. जिसमें उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया. ब्लड सैंपल जांच मामले को लेकर डीएम ने ऋषिकेश एसडीएम से जांच कराने की बात कही.

बता दें जिलाधिकारी अचानक निरीक्षण करने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच गए. जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण की सूचना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. तमाम डॉक्टर और स्टाफ जिलाधिकारी के सामने ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को मुकम्मल करते हुए नजर आए. अस्पताल कार्यालय से लेकर सभी वार्ड का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया. वहीं पैथोलॉजी लैब मेडिकल स्टोर और एक्स-रे रूम की व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा.

जिलाधिकारी यही नहीं रुके बल्कि वह रास्ते में रुक-रुक कर मरीजों के तीमारदारों से भी व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेते रहे. वार्ड में भर्ती मरीजों से भी जिलाधिकारी ने बातचीत कर हो रहे इलाज के बारे में जानकारी हासिल की. चंदन पैथोलॉजी लैब में अव्यवस्था देखने पर जिलाधिकारी नाराज हुए. जिलाधिकारी ने बताया पहले किए गए निरीक्षण के मुकाबले इस बार के निरीक्षण में तमाम व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं, लेकिन तमाम व्यवस्थाओं का अभी भी ठीक होना बाकी हैं.

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा अस्पताल में सरकारी और प्राइवेट लैब की व्यवस्था है. इसके बावजूद भी ब्लड सैंपल जांच के लिए बाहर प्राइवेट लैब में जा रहे हैं तो यह गंभीर मामला है. इसकी जांच एसडीएम ऋषिकेश से कराई जाएगी. अस्पताल में सेपरेटर मशीन भी आ गई है. जल्द ही इसका संचालन किया जाएगा. उन्होंने कहा अस्पताल में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए हाई लेवल पर पत्राचार किया जाएगा.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *