मसूरी में बड़ा हादसा, स्कूटी पैराफिट से टकराई, युवती सीधे खाई में जा गिरी – News Hunts

मसूरी में बड़ा हादसा, स्कूटी पैराफिट से टकराई, युवती सीधे खाई में जा गिरी

[ad_1]

देहरादून-मसूरी रोड पर एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ. जहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गज्जी बैंड के पास पैराफिट से जा टकराई. इस हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी युवती खाई में जा गिरी. जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया गया.

जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के मोरी तहसील के हड़वाड़ी निवासी नवीन पुत्र विक्रम सिंह और प्रिया निवासी कोटगांव, मोरी (उत्तरकाशी) स्कूटी से पुरोला से देहरादून की ओर जा रहे थे. जैसे ही वो गज्जी बैंड के पास पहुंचे. तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी पैराफिट से टकरा गई.

पैराफिट से टकराने के बाद स्कूटी सड़क पर गिर पड़ी, लेकिन पीछे बैठी युवती संतुलन न संभाल पाने के कारण सीधे खाई में जा गिरी. खाई की गहराई काफी होने की वजह से युवती को गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी.

वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने खाई में उतरकर युवती को बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार के लिए उसे तत्काल मसूरी उप जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है. जरूरत पड़ने पर उसे दून अस्पताल रेफर किया जा सकता है.

पुलिस की मानें तो स्कूटी चालक नवीन को मामूली चोटें आई हैं और वो फिलहाल खतरे से बाहर है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि स्कूटी अनियंत्रित होने का कारण ओवरस्पीड था या सड़क की खराब स्थिति. पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. वहीं, हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *