उत्‍तराखंड सरकार का निवेश उत्‍सव आज, गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे – News Hunts

उत्‍तराखंड सरकार का निवेश उत्‍सव आज, गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे

[ad_1]

आज ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने पर निवेश उत्सव मना रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि हैं।

ऊधम सिंह नगर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित निवेश उत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच गए हैं। उन्‍होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गृह मंत्री के साथ पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव, केजीसीसीआइ के अध्यक्ष पवन अग्रवाल और चांसलर आफ द यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलिय एंड इनर्जी स्टडीज डा. सुनील राय ने भी मंच साझा किया।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार की ओर से दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उद्योग समूहों के साथ हुए एमओयू अब जमीन पर उतर रहे हैं, इस आयोजन के बाद उत्तराखंड में अब तक एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है।

इसी मौके को एतिहासिक बनाने के लिए, राज्य सरकार की ओर से शनिवार को रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। देश में पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा, निवेश के उपरांत इस तरह के आयोजन के जरिए निवेश की असल स्थिति जनता के सामने रखी जाएगी।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *