देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा, कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा – News Hunts

देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा, कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा

[ad_1]

देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा हो गया। नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया जा रहा है सभी कांवड़िये हरियाणा से हरिद्वार आए थे। हादसे के दौरान ट्रक में ड्राइवर समेत 28 कांवड़िये सवार थे। अचानक सात मोड़ के पास दुर्गा मंदिर के पास कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल कांवड़ियों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हादसे में तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एम्स भेजा गया है। जबकि अन्य कांवड़ियों को हल्की चोट आई है।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *