जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा उम्मीदवार हेमा गैडा ने किया नामांकन – News Hunts

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा उम्मीदवार हेमा गैडा ने किया नामांकन

[ad_1]

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार हेमा गैडा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए हेमा गैडा के साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के बाद चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्यों का बहुमत भाजपा के साथ है और पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है।

उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही जनपद के बहुसंख्यक जिला पंचायत सदस्यों ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समीकरण बिल्कुल साफ कर दिए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ग्रामीण अंचल में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है और इससे विकास की गति और तेज होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, अनिल शाही, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, कुंदन लटवाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी आदि उपस्थित रहे।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *