देहरादून में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, पत्र में लिखा- मेरे अकाउंट से पैसे निकालकर बहन की शादी करवा देना – News Hunts

देहरादून में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, पत्र में लिखा- मेरे अकाउंट से पैसे निकालकर बहन की शादी करवा देना

थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत कंडोली में गुरुवार को एक बड़े अस्पताल के एक नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच पड़ताल की. इस दौरान युवक के हाथ में कैनुला लगा मिला. साथ ही बिस्तर पर शीशी, दो खाली सिरिंज और एक पत्र मिला है. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया था और घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

जानकारी के अनुसार कंडोली के भद्रकाली निवासी 32 वर्षीय अशोक देहरादून के एक बड़े अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर काम कर रहा था. गुरुवार शाम को अशोक के पिता ने बिधौली चौकी में सूचना दी कि उनके बेटे अशोक ने घर में आत्महत्या कर ली है. पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक अपने कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला. मौके से मोबाइल फोन, एक पत्र, सिरिंज और एक शीशी बरामद की. पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई. जो पत्र मिला है उसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया.

वहीं रायपुर थाना क्षेत्र के सौडा सरोली के पास गुरुवार को कार की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई. कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी. जानकारी मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों और चीता पुलिस की मदद से स्कूटी सवार को घायल हालत में रायपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. जेब से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से 27 वर्षीय आकाश कुमार के तौर पर पहचान हुई. इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई. आकाश के पिता का नाम उमेश चंद शर्मा है. आकाश जनपद पौड़ी के थाना सतपुली ग्राम गिवान्ली बचाली का रहने वाला था. परिजनों को सूचना दे दी थी.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *