नरेंद्र नगर नगर पालिका चुनाव परिणाम घोषित, अध्यक्ष समेत 4 वार्डों पर BJP जीती, कांग्रेस को 3 सीट – News Hunts

नरेंद्र नगर नगर पालिका चुनाव परिणाम घोषित, अध्यक्ष समेत 4 वार्डों पर BJP जीती, कांग्रेस को 3 सीट

गुरुवार 11 जून को हुई मतगणना के बाद नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम आ चुके हैं. नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए.

मंगलवार को हुए मतदान के बाद आज गुरुवार को परिषद के सभासद के सात पदों के लिए हुए मतदान के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शहीद भगत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर में संपन्न हुई. सहायक रिटर्निग ऑफिसर नीरज कुमार ने बताया कि सात वार्डों में कुल 8 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया.

वार्ड नंबर 1 पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जीती: वार्ड नंबर एक में भारतीय जनता पार्टी की समर्थित उम्मीदवार ममता देवी ने 249 मत प्राप्त किए. कांग्रेस की उम्मीदवार रजनी ने 90 मत प्राप्त किए. यूकेडी की कल्पना रावत को 50 मत लेकर ही संतोष करना पड़ा. यहां पर दो वोट नोटा पर भी पड़े कुल मतदान 384 हुआ. यह सीट पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल एवं उत्तराखंड क्रांति दल की महिला नेत्री प्रमिला रावत के बीच हुई तीखी नोकझोंक के कारण खासा चर्चा में रही थी.

वार्ड नंबर 2 पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीती: वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस की समर्थित फायर ब्रांड महिला नेत्री आभा पंवार 148 मत लेकर विजयी रहीं. दूसरे नंबर पर भाजपा के समर्थित प्रकाश रमोला को 137 मत मिले यहां पर एक नोटा का प्रयोग किया गया.

वार्ड नंबर 3 पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जीता: वार्ड नंबर 3 में भारतीय जनता पार्टी के सचिन भंडारी को 211 मत एवं कांग्रेस समर्थित निर्दलीय अरविंद रावत को 143 मत मिले. कुल 357 मतदान में एक नोटा का प्रयोग किया गया.

वार्ड नंबर 4 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीता: वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस समर्थित रवि नेगी 184 मत लेकर विजयी घोषित किए गए. भारतीय जनता पार्टी की शैल गुसाईं 159 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहीं. कुल 343 लोगों ने मतदान किया.

वार्ड नंबर 5 पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जीती: वार्ड नंबर 5 में कुल 243 मत पड़े. इसमें तीन मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया. पुष्पा राणा भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार 176 मत लेकर विजयी घोषित की गईं. कांग्रेस की रजनी को मात्र 59 वोटों से संतोष करना पड़ा. यहां पर तीन नोटा का प्रयोग किया गया.

वार्ड नंबर 6 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीती: वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व पालिका सदस्य सूरत सिंह आर्या की बहू 103 मत लेकर विजयी घोषित हुईं. भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जो कि लगातार दो बार इसी वार्ड से सभासद रह चुकी हैं को 96 मत मिले.

वार्ड नंबर 7 पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार जीता: वार्ड नंबर 7 से भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार तथा पार्टी के मंडल अध्यक्ष साकेत बिजलवान 169 मत लेकर लगातार दूसरी बार सभासद का पद ग्रहण किया. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी तथा व्यापार मंडल नरेंद्र नगर के अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी को हराया. चांदपुरी को 56 मत मिले. इस तरीके से भाजपा ने बहुमत हासिल किया.

पिछली बार भी बीजेपी चार और कांग्रेस तीन सीट जीती थी: बताते चलें कि नगरपालिका परिषद के चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस को सीटों के लिहाज से कोई नफा नुकसान नहीं हुआ. क्योंकि पिछले चुनाव में भी भाजपा के चार एवं कांग्रेस के तीन सभासदों ने जीत दर्ज की थी.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *