दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, IMA पासिंग आउट परेड में होंगी शामिल – News Hunts

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, IMA पासिंग आउट परेड में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गई हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। कल आईएमए के पासिंग आउट परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगी। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब किसी राष्ट्रपति का एक साल के भीतर तीसरी बार देहरादून दौरा है।

राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले 20 जून 2025 में राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का लोकार्पण करने देहरादून आई थीं। इसके बाद तीन नवंबर को भी उन्होंने देहरादून का दौरा किया और राष्ट्रपति निकेतन में हार्स एरिना व मुख्य मार्ग पर बने फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। अब तीसरी बार उनका देहरादून पहुंची हैं।

कल राष्ट्रपति भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगी। राष्ट्रपति के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *