देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर शुरू हुआ एक्शन, खामियां मिलने पर सेंटर सील – News Hunts

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर शुरू हुआ एक्शन, खामियां मिलने पर सेंटर सील

राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत तपस्थली नशा मुक्ति केंद्र एवं पुनर्वास केंद्र, रांझावाला रायपुर में एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (एसीएमओ) समेत पुलिस ने निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्रों में खामियां मिलीं, जिसके बाद नशा मुक्ति केंद्र को सील किया गया है. साथ ही नशा मुक्ति केंद्र के 8 मरीजों का सत्यापन करते हुए उनको परिजनों के सुपर्द किया गया.

शहर के नशा मुक्ति केंद्रों में पिछले कई दिनों से घट रही घटनाओं के कारण प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. शहर के नशा मुक्ति केंद्रों से लगातार आ रही शिकायतों को कम करने के लिए शनिवार को सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों पर तपस्थली नशा मुक्ति केंद्र एवं पुनर्वास केंद्र रांझावाला रायपुर का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र द्वारा निर्धारित मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं का अनुपालन नहीं किया जा रहा था. साथ ही पहले से जारी चेतावनी और निर्देशों के बावजूद संस्थान ने अपेक्षित सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई थी. अनियमितताओं और मानकों के उल्लंघन को मद्देनजर रखते हुए केंद्र के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर ही केंद्र को सील कर दिया गया.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *