रेतीवाला में 10 बीघा की अवैध प्लाटिंग दोबारा ध्वस्त, सीसी सड़क भी तोड़ी – Uttarakhand Varta – News Hunts

रेतीवाला में 10 बीघा की अवैध प्लाटिंग दोबारा ध्वस्त, सीसी सड़क भी तोड़ी – Uttarakhand Varta

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासनगर तहसील के रेतीवाला क्षेत्र में लगभग 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को दोबारा ध्वस्त कर दिया।

एमडीडीए के अनुसार अतुल्यम रिजॉर्ट के निकट बिना स्वीकृत मानचित्र के की जा रही प्लाटिंग और सीसी सड़क निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। उल्लेखनीय है कि इसी स्थल पर 20 मई 2026 को भी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई थी, लेकिन संबंधित पक्ष द्वारा पुनः अवैध गतिविधियां शुरू करने का प्रयास किया गया।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं सचिव मोहन सिंह बर्निया ने नागरिकों से संपत्ति खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की जांच करने की अपील की है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *