आप नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ – News Hunts

आप नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून। प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुल्दीप चौधरी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं राहुल गांधी जी के नेतृत्व के प्रति आस्था प्रकट करते हुए अपने साथी रोहित कुमार, मनोज कुमार, संजय सिंह एवं अनिल भाटिया के साथ आम आदमी पार्टी छोडकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी छोडकर कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों का माला पहना कर स्वागत कर कंग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि श्री कुल्दीप चौधरी पूर्व में कांग्रेस पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता रहे हैं उनकी घर वापसी व उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को निश्चित रूप से इसका लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर महामंत्री संजय पालीवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, संजय कनोजिया कद्दू, सुनीत सिंह, पुनीत कुमार आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *