अलकनंदा में गिरी थार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत – Param Satya – News Hunts

अलकनंदा में गिरी थार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत – Param Satya

[ad_1]

श्रीनगर। टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में बागवान के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक थार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद थार वाहन अलकनंदा में समा गया। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में तीन किशोरों और एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार फरीदाबाद के थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में एक महिला को खाई से बाहर निकाल लिया गया था। उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव दल रवाना किया गया। राहत-बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही थी। गाड़ी के मलबे तक पहुंचने में समय लगा। दुर्घटनास्थल के आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में पुलिस की मदद की। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस का सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन कई घंटे चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार पर अप्लाइ फॉर नंबर लिखा है। पुलिस ने कार सवारों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। पुलिस ने बताया कि इस सड़क हादसे में 5 लोगों सुनील गुसाईं पुत्र होशियार सिंह गुसाईं निवासी 4800 सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद उम्र-44 वर्ष (चालक), मीना गुसाईं पत्नी सुनील गुसाईं निवासी 4800 सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा, धैर्य गुसाईं पुत्र सुनील गुसाईं उम्र-14 वर्ष निवासी फरीदाबाद, सूजल गुसांईं पुत्र सुनील गुसाईं उम्र-12 वर्ष निवासी फरीदाबाद,
आदित्य नेगी पुत्र मदन सिंह गुसाईं उम्र-16 वर्ष निवासी दुर्गा कॉलोनी रुड़की हरिद्वार की मौत हो गई है। इनमें सभी फरीदाबाद के रहने वाले हैं। ये लोग अपने परिवार के साथ थार एसयूवी से धारी देवी दर्शन हेतु जा रहे थे। थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास उनकी थार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर अनीता नाम की महिला को बचा लिया गया। उन्हें इलाज हेतु बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है।




Source link






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *