केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की निरन्तर मदद कर रही रुद्रप्रयाग पुलिस – News Hunts

केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की निरन्तर मदद कर रही रुद्रप्रयाग पुलिस

[ad_1]

देहरादून। केदारनाथ धाम में अत्यधिक संख्या मं श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। पहले दो दिनों में 55 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंचे हैं। आने वाले श्रद्धालुओं के बीच ऐसे भी श्रद्धालु हैं, जो भक्ति भाव से यहां पर पहुंच रहे हैं चाहे उन्हें किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी ही क्यों न हो। ऐसी ही एक श्रद्धालु जो कि अपने ऑखों से भले ही देख नहीं पाती हों, उनकी इच्छानुसार वे अपने परिजनों के साथ बाबा के दर्शन एवं स्पर्श हेतु केदारनाथ पहुंची थीं। जनपद पुलिस द्वारा उनको बाबा के दर तक ले जाकर उनकी इच्छा की पूर्ति की गयी है। जिस पर भाव विह्वल होकर उन्होने व उनके परिवार ने जनपद पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।




Source link






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *