राज्यपाल ने दिलाई राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ – Param Satya – News Hunts

राज्यपाल ने दिलाई राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ – Param Satya

[ad_1]

देहरादून 12 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में श्रीमती राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्री कुशला नन्द और श्री देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने श्रीमती राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्री कुशला नन्द और श्री देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक श्रीमती सविता कपूर, सूचना आयुक्त श्री योगेश भट्ट, श्री दिलीप सिंह कुंवर, डीजीपी दीपम सेठ, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Source link






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *