वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान – Param Satya – Uttarakhand Varta – News Hunts

वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान – Param Satya – Uttarakhand Varta

[ad_1]

देहरादून। पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिये चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई हैं। सुबह से जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में संधिक्तो की तलाश के लिये वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिये कार्रवाई की गयी। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 02 हज़ार से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन किया। अनियमितता पाये जाने पर 316 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 31 लाख 60 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। 115 संदिग्ध व्यक्तियो को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 135 व्यक्तियों का चालान कर 33,750/- रुपये का जुर्माना किया।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा देर रात्रि पाकिस्तान में कार्यवाही हेतु चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ तड़के प्रातः से ही जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए संधिक्त व्यक्तियों की तलाश की गयी, इस दौरान पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 2117 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने, किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 316 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 31 लाख 60 हजार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही संदिग्ध पाये गये 115 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा 135 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 33,750/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।




Source link






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *