राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर देहरादून में हुईं भावुक, बहने लगे आंसू – News Hunts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर देहरादून में हुईं भावुक, बहने लगे आंसू

[ad_1]

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज 20 मई को द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है. इस मौके पर देहरादून में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है. तभी एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अचानक से भावुक हो गईं और उनके आंसू निकल आए.

दरअसल, शुक्रवार 20 मई को राजधानी देहरादून में NIEPVD के अंदर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर NIEPVD के बच्चों ने राष्ट्रपति के सामने गाना किया. तभी अचानक से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गईं और वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं.

देहरादून NIEPVD में बच्चों ने आमिर खान की फिल्म तारे जमीं पर का गाना गया तो राष्ट्रपति के साथ-साथ मंच पर बैठे सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए थे. गाने के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखों से आंसू बहने लगे. लेकिन जैसे ही बच्चों ने अगले ही पल राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्रस्तुति दी, तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आप को रोक नहीं पाईं और मंच पर वो रोने लगीं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भावुक होते देख पीछे खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रूमाल दिया. दिव्यांग बच्चों का कार्यक्रम देखकर न सिर्फ राष्ट्रपति, बल्कि मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी भावुक हो गए थे. यह सभी वो बच्चे हैं, जो ठीक से देख नहीं पाते हैं. राष्ट्रपति ने उनकी आंखों पर चश्मा लगाकर उन्हें सम्मानित भी किया.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *