उत्तराखंड में नहाते समय डूबे एयरफोर्स के दो जवान, दोस्तों के आंखों से सामने हुआ हादसा – News Hunts

उत्तराखंड में नहाते समय डूबे एयरफोर्स के दो जवान, दोस्तों के आंखों से सामने हुआ हादसा

[ad_1]

नैनीताल जिले के भीमताल में चाफी गांव के पास मुसाताल में नहाते समय दो एयरफोर्स कर्मियों की जान चली गई. एयरफोर्स कर्मियों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. जहां पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले और गदेरे उफान पर हैं. पुलिस और जिला प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि बेवजह लोग नदी नाले के किनारे ना जाएं, लेकिन उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर नहाने के लिए उतर रहे हैं. जहां उनके साथ हादसा हो रहा है. 

ऐसा ही एक हादसा भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में हुआ. जहां नहाते समय डूबने से दो एयरफोर्स कर्मियों की मौत हो गई. नैनीताल सीओ प्रमोद साह ने बताया कि 8 दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मुसाताल गए थे. जहां 4 दोस्त प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने के लिए उतरे.

तभी बीच ताल में पानी गहरा होने की वजह से प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे. ऐसे में उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं बचा पाए. उनके आंखों के सामने ही दोनों डूबने लगे. जिसे देख उनके होश उड़ गए और आनन फानन में पुलिस को सूचना दी.

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस यादव और साहिल की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया. सीओ प्रमोद साह ने बताया कि 8 दोस्तों में 4 युवतियां भी शामिल थी. बताया जा रहा कि मृतक पठानकोट के रहने वाले हैं.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *