केदारनाथ आए महाराष्ट्र के यात्री से ड्रग्स बरामद, एनसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार – News Hunts

केदारनाथ आए महाराष्ट्र के यात्री से ड्रग्स बरामद, एनसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

[ad_1]

देहरादून नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को एलएसडी ड्रग्स (लिसर्जिक एसिड डाइएथाइलैमाइड) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। केदारनाथ यात्रा के दौरान इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थों की जब्ती के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर एनसीबी की टीम तीन जुलाई को फाटा पहुंची थी। टीम ने छापेमारी कर केदारनाथ यात्रा पर आए शशिकांत निवासी की तलाशी ली। यात्री के पास से 0.26 ग्राम एलएसडी बरामद हुई है।

आरोपी ने ड्रग्स को डाक के जरिए मंगवाया था। जिसका वो खुद सेवन करने की फिराक में था। एसपी ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान और स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की नशीली दवाओं की बरामदगी का यह पहला मामला है। एनसीबी की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि एलएसडी को ‘’एसिड ट्रिप’’ भी कहा जाता है। यह गंधहीन, रंगहीन और स्वादहीन होता है। इस नशे से ग्रसित लोग इसे कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर लगाकर चाटते या निगलते हैं।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *