पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरा वाहन नदी में गिरा, 8 की मौत – News Hunts

पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरा वाहन नदी में गिरा, 8 की मौत

[ad_1]

पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हुआ है. जहां सवारियों से भरा वाहन नदी में जा गिरा है. हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है. जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था. जो कि मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया.

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा थी कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया. जिसे बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा. इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *