ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवा बेचने का मामला, STF के हत्थे चढ़ा मेडिकल स्टोर स्वामी – News Hunts

ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवा बेचने का मामला, STF के हत्थे चढ़ा मेडिकल स्टोर स्वामी

[ad_1]

ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बेचने वाले गिरोह के एक और सदस्य को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया. एसटीएफ ने मेडिकल स्टोर के स्वामी को जिरकपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ नकली दवाइयां बनाकर बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

मामले के मुताबिक, 1 जून को प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नकली रैपर, नकली आउटर बॉक्स, लेबल और क्यूआर कोड भारी मात्रा में बरामद किए थे. साथ ही एक व्यक्ति संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था. इस मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए एसटीएफ ने 3 अन्य आरोपी नवीन बंसल, आदित्य काला और देवी दयाल गुप्ता को गिरफ्तार कर चुकी थी.

मामले में गिरफ्तार आरोपी नवीन बंसल ने बताया था कि वह ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयों को तैयार कर उनको बाजार में बेचने के लिए पंचकुला हरियाणा में स्थित नोबल फार्मेसी/लाइफ साइंस मालिक पंकज शर्मा नाम के मेडिकल स्टोर पर भेजता है. जिसके बाद एसटीएफ टीम ने पंचकुला हरियाणा में स्थित नोबल फार्मेसी/लाइफ साइंस के मालिक पंकज शर्मा निवासी पंचकुला हरियाणा हाल निवासी न्यू जनरेशन अपार्टमेंट जीरकपुर पंजाब को गिरफ्तार किया.

आरोपी पंकज शर्मा ने बताया कि वह ब्रांडेड दवा कंपनियों की नकली दवा राजस्थान के रहने वाले नवीन बंसल और एक अन्य व्यक्तियों से खरीदता था. उन दवाइयों को वह नोएडा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा आदि राज्यों के मार्किट में बेच देता है. नकली दवाइयों को वह अपने पंचकुला स्थित मेडिकल स्टोरों पर भी बेचता है. वह अपनी नोबल फार्मेसी के नाम पर रजिस्टर्ड एंबुलेंस में नकली दवाइयां भरकर नोएडा, भिवाड़ी (राजस्थान), दिल्ली, पंजाब और हरियाणा आदि राज्यों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर इसलिए भेजता था कि रास्ते में पुलिस या ड्रग्स विभाग को कोई शक ना हो और दवाइयां पकड़ में ना आए.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *