[ad_1]
7 अगस्त को शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है. जिसके मद्देनजर दून पुलिस ने देहरादून शहर का यातायात प्लान किया है. टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 11 बजे से शुरू होकर शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चौक होकर झंडा बाजार होते हुए पल्टन बाजार से घंटाघर होते हुए बिन्दाल से कैंट क्षेत्र होकर डाकरा बाजार से गढ़ी कैंट चौक होते हुए टपकेश्वर बाजार मन्दिर जाएगी.
शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा. प्रिंस चौक रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा.
शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पहले बल्लीवाला और लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं आयेगा. वाहनों को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर और लक्ष्मण चौक से पार्क रोड की ओर भेजा जायेगा.
शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने पर सहारनपुर चौक पर यातायात के सामान्य होने पर सभी डाइवर्जन सामान्य कर दिया जायेगा.
शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जायेगा. बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर, किशन नगर चौक,बिंदाल चौकी कट, बिन्दाल से कैंट क्षेत्र की ओर दिलाराम चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिंदाल कट पास करने पर सभी यातायात डाइवर्जन सामान्य किए जाएंगे.
शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहे से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्टऑफिस की ओर भेजा जायेगा. पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा.
शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जायेगा.
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया आपातकालीन सेवा वाले वाहनों का जाने दिया जायेगा. साथ ही शोभायात्रा के दौरान सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक सभी प्रकार के लोडिंग वाहनों का नगर क्षेत्र में प्रवेश निषिद्ध रहेगा.
[ad_2]
Source link