धराली के आपदा प्रभावितों के लिए राहत राशि का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, पुनर्वास-विस्थापन के लिए कमेटी गठित – News Hunts

धराली के आपदा प्रभावितों के लिए राहत राशि का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, पुनर्वास-विस्थापन के लिए कमेटी गठित

[ad_1]

उत्तरकाशी और पौड़ी में आपदा प्रभावितों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है. सीएम धामी ने आपदा में जिन लोगों के घर नष्ट हो गए हैं और जिन के परिजन आपदा में मारे गए हैं, उनके परिवार को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. आर्थिक सहायता को लेकर कांग्रेस, धामी सरकार को जमकर घेर रही थी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के धराली गांव में जिन लोगों के घर आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं, उनके पुनर्वास/विस्थापन के लिए 5-5 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी. इसके अलावा, आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों को भी 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके.

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास, समग्र पुनरुद्धार और स्थायी आजीविका के सुदृढ़ीकरण हेतु तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है. यह समिति सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में गठित की गई है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी.

उत्तरकाशी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन पर सीएम धामी ने बताया कि, 1000 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है. देश भर से आए सभी श्रद्धालु और तीर्थयात्री, जो वहां फँस गए थे, उन्हें बचा लिया गया है. सभी घायलों को अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है. हर्षिल में संपर्क पूरी तरह से नष्ट हो गया था. लेकिन शुक्रवार को इसे बहाल कर दिया गया. शनिवार शाम तक लाची गाड के पास एक बेली ब्रिज बना दिया जाएगा, जिससे हर्षिल तक सड़कों के पुनर्निर्माण में मदद मिलेगी. सरकार ने प्रभावित परिवारों को अगले छह महीने तक राशन देने का फैसला किया है.

शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से मुलाकात की. इस दौरान, पंजाब नेशनल बैंक ने उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्रों में आई आपदा से राहत कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान दिया. सीएम धामी ने कहा कि यह विनाशकारी आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और राहत कार्य प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण योगदान है.वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा की चपेट में आए पौड़ी गढ़वाल जिले के सैंजी और बाकुंडा गांव को लेकर भी राहत राशि की घोषणा की. घोषणा के मुताबिक इन गांवों में जिन लोगों के मकान आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी 5-5 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि दी जाएगी.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *