उत्तराखंड में फिर बड़ा सड़क हादसा, वाहन पर गिरा भारी भरकम बोल्डर, एक महिला की गई जान – News Hunts

उत्तराखंड में फिर बड़ा सड़क हादसा, वाहन पर गिरा भारी भरकम बोल्डर, एक महिला की गई जान

[ad_1]

रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवानंदी के पास एक वैन के ऊपर अचानक बोल्डर आ गिरा. जिससे वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई. जबकि, चालक सहित चार लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भिजवाया. बताया जा रहा है कि वाहन देवाल से देहरादून की ओर जा रहा था.

पहाड़ों में इन दिनों सफर करना खतरे से खाली नहीं है. बारिश के बीच कब पहाड़ी से मौत बरस जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. मंगलवार यानी 12 अगस्त को भी दोपहर करीब एक बजे के आस पास गौचर की तरफ से आ रही इको वाहन संख्या UK 07 TD 8629 जैसे ही शिवानंदी के पास पहुंची, वैसे ही ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर आ गिरा. जिसकी चपेट में वाहन आ गया.

बोल्डर की चपेट में आने से वाहन के क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके चलते वाहन में सवार में एक 60 वर्षीया महिला की जान चली गई. जबकि, वाहन चालक महावीर सिंह निवासी देवाल (चमोली), शम्भूराम पुत्र मदनाराम निवासी खेताभौरागढ़, देवाल (चमोली), वीरल पटेल पुत्र दिनेश भाई पटेल निवासी गुजरात और एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए.

इससे वाहन बुरी तरह से पिचक गया था. जिसके चलते वाहन में बैठे सवारी भी बुरी तरह से कुचल गए. इस हादसे में 2 लोगों ने वाहन के अंदर ही दम तोड़ दिया. जबकि, हादसे में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इसके अलावा बीती दिनों ही हरिद्वार में मनसा देवी के पहाड़ से मलबा गिरने से बाइक सवार 3 लोगों की जान बाल-बाल बची थी.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *