देहरादून में बर्ड फ्लू का खतरा, DM ने बैठक कर जारी किया अलर्ट – News Hunts

देहरादून में बर्ड फ्लू का खतरा, DM ने बैठक कर जारी किया अलर्ट

[ad_1]

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर डीएम सविन बंसल ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

दून के डीएम सविन बंसल ने बैठक कर पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि एहतियात के तौर पर जिले के सभी पोल्ट्री फार्म से 3 दिन के भीतर रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए। डीएम ने पोल्ट्री फार्म पर नियमित निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया है। साथ ही अधिकारियों को रैपिड रिस्पांस टीम को एक्टिव करने के लिए कहा।

डीएम ने वन विभाग को तालाब, झील और नदियों के आसपास रहने वाले पक्षियों पर नजर रखने और कोई पक्षी मृत या बीमार मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को देने को कहा है। हालांकि जिले के पोल्ट्री फार्म में अभी तक Bird flu का कोई भी मामला सामने न आने पर डीएम ने कहा कि जिले के पोल्ट्री पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नही है।

डीएम ने सैनिक कल्याण अधिकारी को जिले में स्थित आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स हैडक्वाटर को भी इस संबंध सतर्क करने को कहा है। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यूपी से सटी जनपद की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित करते हुए बाहर से आने वाले जिन्दा मुर्गे, मुर्गे का मांस और अंडे पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई जाए।

डीएम ने जनपद में अनाधिकृत रूप से संचालित मीट की दुकानों को तत्काल सीज कराया जाए। डीएम ने सभी एसडीएम, पशु चिकित्साधिकारी और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन और मुर्गा मांस व्यापारियों के साथ बैठक कर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *