उत्तरकाशी में आंगन में धूप सेंक रही महिला को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत – News Hunts

उत्तरकाशी में आंगन में धूप सेंक रही महिला को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत

जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं लंबगांव मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित वाहन ने महिला को टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने लाए. जहां परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

गौर हो कि शुक्रवार को सुबह मानपुर में रेखा मेहर पत्नी कीर्ति मेहर उम्र 42 वर्ष अपने आंगन में धूप सेंक रही थी. इस दौरान उत्तराकशी से चौरंगी की ओर जा रहा एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर घर की बाउंड्री वाल तोड़कर महिला को टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया. घटना को देखते परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिसके बाद महिला को अस्पताल लाया.

जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने लेकर आई. वहीं थानाध्यक्ष भावना कैंथोला ने बताया कि घटन के बाद ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई गतिमान है. वहीं इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *