- चुनाव अभियान समिति कार्यालय कक्ष का उद्घाटन
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह जी की उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चुनाव अभियान समिति कार्यालय कक्ष का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन से आम जनता आजिज आ चुकी है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला अत्याचार अपने चरम पर है। बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है तथा युवाओं को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। चाहे युवा वर्ग हो, बेरोजगार हो, विद्यार्थी हो, महिला हो, मजदूर हो या किसान हो, समाज का हर वर्ग आज सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि जनता देश और प्रदेश में बदलाव चाहती है तथा उत्तराखंड में निश्चित रूप में 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता में वापसी करेगी तथा उत्तराखंड का विकास एकबार फिर से पटरी पर लौटेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री राजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, संजय किशोर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अनिल बसनेत, दिनेश कुमार आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।