विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत शक्तिनहर में कूदे युवक का शव ढकरानी इंटेक से बरामद

विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत शक्तिनहर में डूबे युवक का SDRF ने किया शव बरामद

आज 17 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से प्रातः 08:11 बजे SDRF डाकपत्थर पोस्ट को सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि में एक व्यक्ति पुल नंबर-1 से शक्ति नहर में कूद गया, जिसकी तलाश एवं सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर अपर उप निरीक्षक आशिक अली के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा शक्ति नहर में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान SDRF टीम ने मुबारिक पुत्र इकराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़ा रामपुर, देहरादून का शव शक्ति नहर ढकरानी इंटेक से बरामद कर लिया। शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *