स्टंट करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी को लगी गंभीर चोट, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल

दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आईं। हालांकि वह बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि चैलेंजर बनकर गईं। दिव्यांका को शो में मौजूद वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को चैलेंज देना था। इस दौरान दिव्यांका को एक हेलीकॉप्टर वाला स्टंट करना था। ये स्टंट काफी खतरनाक था और इस दौरान दिव्यांका को काफी चोट लगी जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। दिव्यांका की चोट देखकर आप हैरान हो जाएंगे। उनके हाथ में कई नीले निशान बने हुए हैं। इसके अलावा दिव्यांका ने वो स्टंट वाला वीडियो भी शेयर किया है।

फोटोज और वीडियोज को शेयर कर दिव्यांका ने लिखा, कुछ चीजें देख रही थी और देखो मुझे क्या मिला। इस सीजन की केप टाउन की कुछ यादों को शेयर कर रही हूं। स्क्रोल करते रहिए। इस पोस्ट को देखकर फैंस दिव्यांका की तारीफ कर रहे हैं कि वह रियल में खतरों के खिलाड़ी हैं। तो किसी ने लिखा आप अपने सीजन की विनर थीं, लेकिन ये फिक्सिंग की वजह से आपको नहीं जीतने दिया तो वहीं फैंस ने एक्ट्रेस को अपना ध्यान रखने को भी कहा है। वहीं दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने कमेंट किया, ‘मेरी लड़की तो आग है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *