पुलिस ने किया दो लाख के इनामी को अरेस्ट – Uttarakhand Varta


देहरादून में 9 नवंबर 2023 को रिलायंस शोरूम डकैती प्रकरण मामले में 2 लाख के ईनामी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था फरार.

आरोपी की पहचान राहुल उर्फ चौंधा निवासी हरियाणा के रूप में हुई है. जिसे देहरादून पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर उत्तराखंड के डीजीपी ने एक लाख का इनाम घोषित किया था. जबकि बिहार पुलिस ने भी आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था.

आरोपी पूर्व में अपने साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका था. जिसके बाद आरोपी की तलाश कई अन्य राज्यों की पुलिस भी कर रही थी. बता दें अभी तक देहरादून पुलिस रिलांयस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

9 नवंबर 2023 को राज्य स्थापना दिवस के मौरे पर राष्ट्रपति की देहरादून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था. बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *