आज से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी BJP, 23.65 लाख लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा का फाेकस अब बूथ को मजबूत करने पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए जीत के मंत्र को अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी जल्द ही एक अभियान आरंभ कर रही है।

इसके अंतर्गत एक अक्टूबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान के द्वितीय चरण का क्रियान्वयन होगा। बूथ स्तर पर सातों मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार और मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।

भाजपा नए सदस्यों को जोड़ने के लिए बस्ती संपर्क अभियान चला रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई है। कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर भाजपा सरकार क्यों जरूरी है, इसकी आवश्यकता बता रहे हैं। दो अक्टूबर गांधी जयंती को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जून को भोपाल में ”मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया था। मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि जनता से जुडाव रखें। मध्य प्रदेश की धरती का भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने देशभर के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन का मंत्र दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *